खातेगांव (म.प्र.)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के देवास जिला अध्यक्ष हीरालाल सोलंकी, उपाध्यक्ष राहुल बारवाल, अशोक डरबोले एवं खातेगांव तहसील अध्यक्ष अशोक हरियाले द्वारा दिनांक 28/06/2023 को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के देवबंद में भीम आर्मी चीफ व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद पर हुए जानलेवा हमले की निन्दा करने हुए मामले में जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गोली चलाने वालों की जल्द गिरफ्तारी हो। यह बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। इसमें दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद की सुरक्षा की मांग के साथ ही सरकार की ओर से सुरक्षाकर्मी तैनाती की मांग करते हैं। ओर कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो देवास जिले सहित देश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
मांग करने वाले कार्यकर्ताओं में ज़िला कार्यकारिणी सदस्य रामविलास बाकलीवाल, खातेगांव तहसील उपाध्यक्ष सुरेश धनवारे, कोषाध्यक्ष अखिलेश हरियाले, सचिव राकेश मंडराई संगठन के अन्य पदाधिकारी।
“””””””””””””””””””””””””””””””””””‘
“”””””””””””””””””””””””””””””
“””””””””””””””””””””””””””””””””