मारपीट हत्या के प्रयास में JAYS के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आदिवासी नेता एवं उसके साथियों को किया गिरफ्तार

आदिवासियों के बीच जहां सुझबुझ से मामला समझाया जा सकता था, वहीं अब आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मारपीट रंजिश में बदल गया।

देवास, (मप्र)। जिले में दिनांक 05.07.24 को फरियादी देवपाल वरकडे़ पिता रमेश वरकडे उम्र 32 साल नि0 ग्राम लकडानी थाना हरणगांव के द्वारा रिपोर्ट की गई कि आज से करीब 2 माह पुर्व फरियादी के काका की लडकी को रामदेव काकोडिया का छोटा भाई भगाकर ले गया था। जिसके कारण दोनो पक्षो में विवाद हुआ था। जिसकी रिपोर्ट थाना हरणगांव में हुई थी।

उक्त प्रकरण में आज दिनांक 05.07.24 को कोर्ट पेशी हेतु फरियादी अपने साथियो के साथ खातेगांव आया था कोर्ट पेशी के बाद घर लौटते समय दोपहर करीब 02.30 बजे इसी रंजिश पर से रामदेव काकोडिया व उसके साथियो द्वारा एकमत होकर फरियादी व उसके साथियो पर प्राण घातक हमला किया गया जिसमे फरियादी एंव उसका साथी देवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हुआ। एंव अन्य साथियो को भी चोटे आई फरियादी एंव उसके साथी देवेन्द्र को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को द्वष्टिगत रखते हुए वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी रामदेव काकोडिया एंव उसके अन्य पांच साथीयो को गिरफ्तार किया गया। किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं है। फरियादी देवपाल वरकडे़ पिता रमेश वरकडे उम्र 32 साल नि0 ग्राम लकडानी थाना हरणगांव की रिपोर्ट पर आरोपी रामदेव काकोडिया पिता गोकुल प्रसाद काकोडिया नि0 ग्राम रतनपुर थाना हरणगांव अन्य विपिन नि0 ग्राम हरणगांव, आकाश पिता कालुराम उईके नि0 ग्राम हरणगांव, सतीश ईवने नि0 ग्राम करोंद टप्पर, मंशाराम नि0 ग्राम काकडकूई, इमरत देवड़ा एंव अन्य साथी गण के विरूद्ध थाना खातेगांव जिला देवास पर अपराध क्रमांक 485/2024 धारा 126(2), 115(2), 109, 296, 351(2), 191(2), (3), 190, 324(4), बीएनएस (भा.द.वि की धारा 341, 323, 294, 307, 506, 147, 148, 149, 427 ) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।