विधायक महोदया ने छात्र छात्राओं को साईकिल वितरण किया

संवाददाता जगतू मुंडा।

दुलमी, रामगढ़ (झारखंड)। दिनांक 13/08/2024 मगलवार क़ो दुलमी प्रखंड कार्यलय में झारखण्ड सरकार के द्वारा दिए जा रही कक्षा आठवीं में पढ़़ने लिखने वाले छात्र छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया। दुर दराज से आने वाले सभी छात्र छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं ध्यान से पढ़ाई करने की बात कही।

साथ ही झारखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं को लेने की बात कही। इस मौके पर रामगढ़़ विधायक श्रीमती सुनीता चौधरी, प्रखंड सह अंचल पदाधिकारी दुलमी मदन महली, प्रखंड प्रमुख श्रीमती रेणु देवी बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मगलेश, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रमदेव महतो, जिला परिषद, प्रिती दिवन, दुलमी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, टुडू सर, और प्रखंड के सभी सभी पदाधिकारी मौजूद रहे साथ ही समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साईकिल वितरण उत्कृमित +2 उच्च विद्यालय चटाक को 50, उत्कृमित उच्च विद्यालय सिरु को 55, कुल 105 छात्र, छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया।