प्रदेश संवाददाता गेंदालाल माकोडे
धामनोद (मप्र) 19 दिसम्बर
धार ।भील प़देश विद्यार्थी मोर्चा धार द्वारा एल. एस.ऐ. कालेज मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओ की समस्याओ को लेकर 18 दिसम्बर बुधवार को मोर्चा के पदाधिकारियो ने कॉलेज धार मे अध्ययनरत छात्र छात्राएं विगत तीन वर्षों से एटीकेटी से परेशान है।
धार जिले के एल.एस.ऐ. कॉलेज मैं एटीकेटी से परेशान छात्र छात्राओं ने भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश ओसारी , उपाध्यक्ष कमल भाभर , को अपनी समस्या से अवगत कराया। विद्यार्थी मोर्चा के पदाधिकारीयों ने कॉलेज के प्राचार्य एवं संचालक से समस्या के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया।
समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा मे समाज सेवक लुणा भुरिया सेवानिवृत्त अतिरिक्त महानिदेशक रक्षा अभियंता सेवा, शंकरलाल कटारिया सेवानिवृत्त डीएसपी,
भील प्रदेश युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बघेल,तहसील अध्यक्ष विरु मुनिया, तहसील उपाध्यक्ष विजय डावर, भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष (नालछा) लक्ष्मण गिरवाल,भील प्रदेश युवा मोर्चा उमरबन ब्लॉक अध्यक्ष लखन कटारे, छात्राएं पुष्पा खेड़े, रंजना कनेश, सपना सोलंकी,गोरी गिनावा, सुरभी परमार, चंद्रकांता गिनावा, देवकन्या पटेल,रंजना अलावा, आशा डाबी, पार्वती वसुनिया ने भी चर्चा मे भाग लिया।
कालेज प्राचार्य और संचालक से समस्याओ पर विचार विमर्श तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबंधित विभाग से चर्चा करने हेतु सुझाव दिया।