जिला संवाददाता, देवेंद्र सिंह भिलाला।
दिनांक 26/01/2028
जिला राजगढ़/मध्य प्रदेश
पचोर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मंडी प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया ने राष्ट्रध्वज की पूजा एवं झंडा वंदन कर राष्ट्र को सलामी दी तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मंच से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का देश के नाम सन्देश का वाचन भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पचोर नगर के सभी स्कूलों ने बारी-बारी से अपने समय अनुसार अपने कार्यक्रम की प्रस्तुती दी कन्या शाला माध्यमिक विद्यालय,बॉयस हाई सेकेंडरी स्कूल, संस्कार ऐकेड़मी, संतोष मित्तल, शास्त्रीय स्मृति, लिटिल चेम्स प्ले स्कूल, लिटिल स्कूल और भी कई स्कूलों ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बीच-बीच में नगर परिषद के पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों ने देश के नाम अपने-अपने भाषण दिए। पार्षद दामू लहरी ने कहा की जैसे हमारे छोटे भाई नगर अध्यक्ष विकास करोडिया का नाम विकास है वेसे हि वो नगर हित में विकास का कार्य लगातार कर रहे है।
उक्त कार्यक्रम में सुन्दर प्रस्तुति देने में शासकीय कन्या शाला माध्यमिक विद्यालय पचोर प्रथम स्थान रहा।
नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदौ ने मिलकर उक्त वीजेता टीम को शील्ड एवं प्रसंसापत्र देकर सम्मानित किया।
नगर परिषद अध्यक्ष विकास ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारे परिषद का लगभग आधा सत्र हो गया है हम लगातार विकास की सौगात नगर को दे रहे है उन्होंने कहा की नगर हित में जो सपने हमने बुने थे उसको हम पूरा कर रहे है, पचोर में सभी वार्डों में गलियों में मोहल्लों में जो जैसा विकास कार्य होना था वेसा विकास कार्य हम कर रहे है।
रामपुरिया हनुमान मंदिर में बाउंड्री वाल बनाया गया है भोजपुरिया हनुमान मंदिर एवं कालाजी मंदिर परिसर में पेवर्स लगाए गए है। नगर की प्रमुख सड़कों पर डिवाइडर बनाए गए है रंग रोगन का काम किया जा रहा है नगर के वार्डो में आरसीसी सडक बनाई गई है, विकास कार्य नगर में हो रहा है वह सभी को दिख रहा है एवं महसूस किया जा रहा है, जो होगा वाह सभी को सुकून देगा।
मैं मंच से हर उस व्यक्ति को प्रणाम करता हू जिसने नगर हित में अपना स्वयं का नुकसान होते हुए नगर हित में अपने स्वयं का बलिदान दिया है एवं नगर हित में हो रहे इस यज्ञ में अपनी अहुती दी। मै हर एक उस व्यक्ति को अपने (मन) ह्रदय की गहराई से नमन करता हु,
हमारी परिषद के साथ-साथ नगर भी आपका सदैव रीणी रहेगा। हम दृढ़ संकल्पीत है हमारे पचोर नगर को सुन्दर बनाने के लिए, हम दृढ़ संकल्पीत हैं नगर की यातायात सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए। बाहर से आने वाले लोग इस नगर से गुजरे तो वाह भी बोले वाह क्या पचोर है, जल्दी ही हम नविन संरचनाओं को आकार देने लगेंगे।